{"_id":"67dd2068f4996a25ec038fe9","slug":"two-brothers-were-chased-and-beaten-video-went-viral-incident-happened-in-100-foota-dayalbagh-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दो भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल; 100 फुटा रोड दयालबाग की है घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दो भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल; 100 फुटा रोड दयालबाग की है घटना
Fri, 21 Mar 2025 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:46 PM IST
सार
दयालबाग के 100 फुटा रोड पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने मिलकर दो भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले में शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
दो भाइयों की पिटाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में छात्रों के बीच कोचिंग में हुआ झगड़ा सड़क तक आ गया। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के एक छात्र को पकड़ लिया। उसने मदद के लिए भाई को बुलाया। इस पर हमलावर गुट ने दोनों भाइयों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शांति नगर, दयालबाग निवासी निवासी शिवम ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका चचेरा भाई सक्षम तिवारी कमला नगर की एक कोचिंग में पढ़ता है। उसका एक महीने पहले साथ पढ़ने वाले पार्थ गर्ग और अन्य छात्रों से झगड़ा हो गया था। 18 मार्च की शाम 6:30 बजे सक्षम कोचिंग से पैदल घर आ रहा था। रास्ते में दयालबाग सौ फुटा रोड पर पार्थ और उसके साथियों ने घेर लिया।
सक्षम ने मदद से के लिए उन्हें कॉल किया। वह मौके पर पहुंच गए। अपने भाई और पार्थ को समझाने लगे। इस दौरान पार्थ के अन्य साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर सुनकर आए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें बचाया। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।