फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two brothers murdered shooter for molested to sister in agra

रिश्ते की बहन से छेड़छाड़ पर दो भाइयों ने भाड़े के शूटर को उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 12:28 AM IST
सार

  • बाइक देखने के बहाने ले गए और मार डाला
  • मौके पर मिले गमछे से हुआ हत्या का खुलासा  

विज्ञापन
two brothers murdered shooter for molested to sister in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में हत्या कर फेंका गया शव गांव बुढ़ाना निवासी देवकीनंदन (25) का निकला। पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर देवकीनंदन की हत्या की थी। देवकीनंदन भाड़े पर हत्या करने वाला शूटर था। उसने हत्यारोपी की रिश्ते की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन



देवकीनंदन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के दो भाई उसे ले गए थे। मंगलवार को पुलिस ने एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने रिश्ते की बहन से छेड़छाड़ करने पर अपने भाई के साथ मिलकर देवकीनंदन की हत्या की थी। 

एकतरफा प्यार करता था देवकीनंदन

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि देवकीनंदन आरोपियों की नाबालिग बहन से एकतरफा प्यार करता था। 14 जून को शाम छह बजे वो आरोपी की बाइक मांगकर ले गया। रास्ते में किशोरी अपनी मां के साथ जाती हुई मिली। देवकीनंदन ने दोनों को लिफ्ट देकर बैठा लिया। 

शिल्पग्राम के पास पहुंचकर कहा कि पुलिस की चेकिंग चल रही है, तीन नहीं चल सकते। किशोरी को बाइक पर बैठाकर रखा, जबकि उसकी मां को उतारकर चला गया। कहा कि आगे मिल जाना। वो रुका नहीं और बाइक को बमरौली कटारा पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। 

युवती के शोर मचाने पर लोग आए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले ही देवकीनंदन भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को बताया। इस पर दोनों भाइयों ने देवकीनंदन की हत्या का प्लान बनाया।

बाइक देखने के बहाने ले गए और मार डाला

सीओ सदर ने बताया कि आरोपी देवकीनंदन से उसकी हरकत के बारे में पूछने गए थे। मगर, वो धमकी देने लगा। इस पर उससे अपनी बाइक वापस मांगी। उसने रविवार को देने की बात कही। कहा कि बाइक रिंग रोड पर सर्विस रोड के किनारे बने गड्ढे के पास झाड़ियों में पड़ी है। मगर, बाइक नहीं मिली। 

मौके पर ही देवकीनंदन से पूछा तो वो कोई जवाब नहीं दे सका। इस पर दोनों भाइयों ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग आए। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी का नाम गमछे पर लिखा हुआ था। 

गमछा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आरोपी और उसके परिवार के लोग लेकर आए थे। पहचान के लिए गमछे पर नाम लिखा था। यह मौके पर ही मिल गया था। आरोपी का आधार कार्ड, मृतक के 80 रुपये, वोटर कार्ड बरामद हो गया।

पकड़ा गया था फायरिंग के मामले में 

पुलिस ने बताया कि मृतक देवकीनंदन आपराधिक प्रवृत्ति का था। फतेहाबाद में पेंगोरिया स्वीट्स हाउस के मालिक पर हुई फायरिंग में भी पकड़ा गया था। उसने हत्या की सुपारी ली थी। वो जेल भेजा गया था। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed