{"_id":"5fa9900e8ebc3e9bcb6f2560","slug":"two-brothers-create-ruckus-in-police-station-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: किशोरी को सुपुर्दगी में लेने के लिए हंगामा, थाने में दो भाइयों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: किशोरी को सुपुर्दगी में लेने के लिए हंगामा, थाने में दो भाइयों के बीच मारपीट
Tue, 10 Nov 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना मलपुरा स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी को सुपुर्दगी में लेने के लिए दो भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट होने लगी। पुलिस पहुंची और उनको थाने ले गई। एक परिवार ने तहरीर दी है।
मां मायके में रहने लगीं और दूसरी शादी कर ली। दस साल की होने पर नानी ने उसे पिता के घर भेज दिया। वह पिता के सबसे बड़े भाई के परिवार के साथ रह रही थी। दिसंबर, 2019 में सबसे बड़े ताऊ के बेटे ने अभद्रता की। शिकायत पर पुलिस ने तयेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि अछनेरा क्षेत्र की किशोरी को शनिवार को भरतपुर पुलिस बाल कल्याण समिति के आदेश पर उनके कार्यालय में लेकर आई थी। किशोरी ने बताया कि जब वो एक साल की थी, तब उसके पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मां मायके में रहने लगीं और दूसरी शादी कर ली। दस साल की होने पर नानी ने उसे पिता के घर भेज दिया। वह पिता के सबसे बड़े भाई के परिवार के साथ रह रही थी। दिसंबर, 2019 में सबसे बड़े ताऊ के बेटे ने अभद्रता की। शिकायत पर पुलिस ने तयेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
परिवार ने बयान बदलने का दबाव बनाया
चाइल्ड लाइन समन्वयक के मुताबिक, परिवार के लोगों ने उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया। तो वह छोटे ताऊ के परिवार के साथ रहने लगी। मई में आरोपी तहेरे भाई की भाभी उसे बातों में फंसाकर मायके भरतपुर ले गईं। बाद में अलीगढ़ ले जाकर उसकी शादी कर दी।
इधर, भाभी ने भरतपुर के एक थाने में उसके अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। एक सप्ताह पहले पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। किशोरी ने हकीकत बताई तो पुलिस उसे आगरा ले आई।
....और होने लगी कहासुनी
सोमवार को चाइल्ड लाइन टीम ने किशोरी के परिजनों को बुलाया। मलपुरा स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष दोनों आए। किशोरी ने जिस भाभी पर आरोप लगाया था, वह भी आई। उसे साथ ले जाने की कहने लगी। किशोरी ने मना कर दिया। कहा कि वह अपने छोटे ताऊ के परिवार साथ जाना चाहती है।
इस बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। किशोरी की भाभी ने पुलिस को अभद्रता की तहरीर दी है। थाना मलपुरा के प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। किशोरी को घर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था।