फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two brothers arrested, five pistols recovered

Agra News: दो भाई गिरफ्तार, पांच तमंचे बरामद

Fri, 12 Apr 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Apr 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested, five pistols recovered
दो भाई गिरफ्तार, पांच तमंचे बरामद
विज्ञापन

किशनी (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने एक सूचना पर गांव फरैंजी निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच तमंचा बरामद हुए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।

शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव फरैंजी के पास आम के बाग में कुछ लोग अवैध असलहा के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने वहां मौजूद दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों सगे भाई हैं। उनके नाम बिजेंद्र उर्फ बिल्ला और अर्पित उर्फ नितुल निवासी गांव नवलपुर थाना सैफई जनपद इटावा है। तलाशी के दौरान दोनों भाइयों के कब्जे से कुल पांच तमंचा बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि बिजेंद्र के खिलाफ इटावा के थाना जसवंत नगर, थाना वैदपुरा, थाना सिविल लाइंस, थाना सैफई, कानपुर देहात में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। किशनी थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। हत्या के प्रयास सहित करीब 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अर्पित पर थाना वैदपुरा के अलावा किशनी थाने में आयुध अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed