{"_id":"5cd42990bdec2207382f9d06","slug":"two-brother-died-in-accident-sister-marrige-in-home-at-mant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन की डोली से पहले उठी दो भाइयों की अर्थी, चीत्कार से गूंजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की डोली से पहले उठी दो भाइयों की अर्थी, चीत्कार से गूंजा घर
Thu, 09 May 2019 06:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 May 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस घर में बहन की डोली उठने की तैयारी चल रही थी वहां से भाइयों की अर्थी उठी। जहां मंगलगीत गूंज रहे थे वहां विलाप होने लगा। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। हर तरफ कोहराम था।
लोग एक-दूसरे को संभालने की कोशिश करते लेकिन, खुद संभालने वालों की आंखों से आंसू निकलने लगे। सड़क हादसे में सगे-फुफेरे भाई की मौत ने सभी को सन्न कर दिया। दोनों भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंट का सामान वापस कर घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से दोनों की मौत हो गई।
मांट के गांव भीम निवासी ओमप्रकाश की दो बेटी अनीता और लीला की बरात गांव रावल से आई थी। बुधवार की रात शादी समारोह खुशियों के बीच संपन्न हो गया।

बहन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच सगा भाई सतीश (18) पुत्र ओमप्रकाश फुफेरे भाई टीटू उर्फ कुलदीप (20) पुत्र विजय सिंह निवासी फौजगढ़ी, थाना बरहन (आगरा) के साथ टेंट का सामान वापस करने के लिए मांट गए थे।
गुरुवार सुबह करीब छह बजे टेंट का सामान छोड़कर लौटते वक्त गांव भीम के पास गड्ढे से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रॉली सीधी कराकर शव निकाले। घर में दो युवकों की मौत से चीत्कार मची हुई है।