फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bridges to be built on MG Road for Metro, design ready

Agra News: मेट्रो के लिए एमजी रोड पर बनेंगे दो पुल, डिजाइन तैयार

Sun, 11 Jan 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two bridges to be built on MG Road for Metro, design ready
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) एमजी रोड पर दो पुल बनाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कर आईआईटी चेन्नई को मंजूरी के लिए भेजी गई है। ये पुल हरीपर्वत और रावली पर बनाए जाएंगे। इसके नीचे से रेलवे लाइन गुजर रही है। इससे ट्रैक बनाने के काम में तेजी आएगी और दिसंबर तक परियोजना पूरी करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के लिए दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें रावली और हरीपर्वत-सेंटजोंस पुलिया है। इसके नीचे से रेलवे लाइन गुजर रही है। डिजाइन के मुताबिक यहां पर पुल 60 मीटर लंबे होंगे और 12 मीटर चौड़े होंगे। ये लोहे और स्टील गर्डर से बनेंगे। इसके ऊपर कंक्रीट का ट्रैक बनाकर मेट्रो ट्रेन गुजारी जाएगी।
विज्ञापन

आईआईटी के विशेषज्ञों और यूपीएमआरसी की तकनीकी टीम ने पुलिया का सर्वे करने के बाद डिजाइन तैयार किया है। इसे आईआईटी चेन्नई भेजा है, विशेषज्ञों की टीम इसका आकलन करेगी। दोनों पुलों को कंपनी 10-10 मीटर के टुकड़ों में बनाएगी। प्री-कास्ट तकनीक से तैयार कर इन्हें मौके पर असेंबल किया जाएगा। डिजाइन की मंजूरी मिलने के बाद पुल बनाने की कंपनी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल बनाते समय एमजी रोड करना पड़ेगा बंद
- एमजी रोड पर पुल को रात में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान एमजी रोड को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि यू-गर्डर रखने का कार्य देर रात में किया जाता है। इसके लिए संबंधित ब्लॉक पर ही रास्ता रोका जाता है। पुल स्थापित करने का कार्य भी देर रात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed