{"_id":"60fae481e5fa8b258120103a","slug":"two-boys-stole-one-lakh-rupees-from-villager-bag-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राया में ग्रामीण के थैले से एक लाख रुपये पार, कोसीकलां में महिलाओं ने बैंककर्मी को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राया में ग्रामीण के थैले से एक लाख रुपये पार, कोसीकलां में महिलाओं ने बैंककर्मी को बनाया निशाना
Sat, 24 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
मथुरा के राया और कोसीकला से चोरी के मामले सामने आए हैं। राया में दो बालकों ने ग्रामीण के थैले से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। वहीं कोसीकला में दो महिलाओं बैंककर्मी को निशाना बनाया।
विज्ञापन
राया कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राया क्षेत्र में गुरुवार को बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे ग्रामीण के थैले से एक लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें दो बालक थैले से रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। उधर, कोसीकलां क्षेत्र में दो महिलाओं ने बैंक कर्मचारी के बैग से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
कस्बा राया शिवपुरी निवासी गिर्राज सिंह ने गुरुवार को सादाबाद रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से दोपहर तीन बजे एक लाख रुपये निकाले और थैले में रख लिए। थैला अपनी बाइक पर टांग लिया। इस दौरान वह फोन पर बातचीत में व्यस्त हो गया। इसी दौरान दो बालकों ने थैले से एक लाख रुपये पार कर दिए। जब घर जाकर देखा तो थैले में रुपये नहीं थे।
विज्ञापन
गिर्राज सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो उसमें दो बालक थैले से रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहे थे। पीड़ित गिर्राज सिंह ने थाना राया में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी के बैग से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
कोसीकलां क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक में कैश कलेक्शन का कार्य करने वाले कर्मचारी का बैग काटकर दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। बैककर्मी ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।