{"_id":"59d8dc764f1c1b97678b4867","slug":"two-boy-died-after-accident-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक से नोएडा से लखनऊ जा रहे थे दो दोस्त, दर्दनाक हादसे के बाद सब खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से नोएडा से लखनऊ जा रहे थे दो दोस्त, दर्दनाक हादसे के बाद सब खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के मांट क्षेत्र में शनिवार की तड़के एक्सप्रेस-वे के कासिमपुर पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरे बाइक सवार दो दोस्तों को वाहन ने रौंद दिया।
नोएडा से लखनऊ अपने घर बाइक से लौट रहे दो दोस्तों की मौत की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इनमें से एक युवक अपने परिवार में इकलौता लड़का था। दोनों दोस्त नोएडा में ही प्राइवेट नौकरी करते थे।
बताया गया है कि लखनऊ के नौबस्ता निवासी अखिल कुमार सक्सेना (29) पुत्र कन्हैया मोहनलाल और लखनऊ के गोमती नगर निवासी प्रभात कुमार (28) नोएडा में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। दोनों दोस्त त्योहार के चलते शुक्रवार की देररात नोएडा से अपनी बाइक बजाज एवेंजर से यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर लखनऊ के लिए निकले।

पहले एक वाहन ने मारी बाइक में टक्कर
थाना बलदेव के कासिमपुर पुल के समीप शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर जा गिरे। इसी बीच अज्ञात वाहन सड़क पर गिरे दोनों युवकों को रौंदता हुआ चला गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। मृतकों के पास से मिले मोबाइल से दोनों के परिवार को खबर दी गई। मृतक के चचेरे भाई मोहित सक्सेना ने बताया कि अखिल घर में इकलौता लड़का है। उनसे बड़ी एक बहन है। अखिल का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन ले गए। समाचार लिखे जाने तक प्रभात का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।