{"_id":"64ae8c81b19d54da990f3b64","slug":"two-block-education-officers-relieved-three-expected-to-come-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-927-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो खंड शिक्षाधिकारी हुए कार्यमुक्त, तीन के आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो खंड शिक्षाधिकारी हुए कार्यमुक्त, तीन के आने की उम्मीद
Wed, 12 Jul 2023 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
दो खंड शिक्षाधिकारी हुए कार्यमुक्त, तीन के आने की उम्मीद
बेसिक शिक्षा विभाग ने 30 जून को जारी किया था स्थानांतरण आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अपर शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी के निर्देश के बाद जिले में कार्यरत दो खंड शिक्षाधिकारियों को बुधवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं जिले के लिए भेजे गए तीन खंड शिक्षाधिकारियों के शीघ्र आने की उम्मीद है।
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग में जिले में कार्यरत खंड शिक्षाधिकारी नीरजा चतुर्वेदी का स्थानांतरण जनपद कासगंज के लिए किया गया था। वहीं खंड शिक्षाधिकारी सुबोध पाठक का स्थानांतरण अलीगढ़ के लिए किया गया था। 30 जून को जारी आदेश के बाद भी ये खंड शिक्षाधिकारी अभी तक कार्यमुक्त नहीं हुए थे। अपर शिक्षा निदेशक अनिल भूषण ने पत्र जारी कर निर्देश दिए थे कि स्थानांतरित खंड शिक्षाधिकारी शीघ्र स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण करें।
अपर शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी नीरजा चतुर्वेदी और सुबोध पाठक कार्यमुक्त हो गए। वहीं जनपद में अलीगढ़ से स्थानांतरित कर भेजे गए खंड शिक्षाधिकारी माजउद्दीन अंसारी, ललितपुर से स्थानांतरण पर भेजे गए कपूर सिंह परिहार और जमील अहमद ने बुधवार तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उम्मीद जताई गई है कि वे जल्द जनपद पहुंच कार्यभार ग्रहण करेंगे।