फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in bike collision in Kasganj

Kasganj: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, युवक की मौत, इकलौता बेटा था, ससुराल से वापस घर लौट रहा था

Tue, 04 Apr 2023 03:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 04 Apr 2023 03:27 PM IST
सार

कासगंज में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में इकलौते बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक देर शाम ससुराल से वापस घर लोट रहा था। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर गांव में मातम छा गया।   
 

विज्ञापन
young man died in bike collision in Kasganj
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। हासा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन में चीख-पुकार मची हुई है। 
विज्ञापन


सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगला सुरजी गांव निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार की सड़क हादसे का शिकार हुआ। हादसे के दिन वह अपनी ससुराल एटा जिले के ककरेटी मारहरा गांव से रात को वापस घर लौट रहा था। सिकंदराराऊ मार्ग पर उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। इस पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। घायल मनोज को इलाज के लिए भेजा गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था, चार वर्ष पहले हुई थी शादी

खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन ने बताया कि मनोज अपने परिवार में अकेला बेटा था। उसकी शादी चार पहले हुई थी। उसकी मौत की सूचना पर पत्नी रितू का रो-रो कर बुरा हाल है। मनोज की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिवार में कमाने वाला अकेला था। दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed