फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bighas of land sold for lottery worth 25 lakhs cyber fraud in etah

Etah: अमिताभ बच्चन देंगे 25 लाख का चेक, लगी है आपकी लॉटरी, ठगों के जाल में ऐसा फंसा, बेच दी दो बीघा जमीन

Mon, 10 Apr 2023 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

ठगी करने वालों ने उसे इस तरह जाल में फंसाया कि वो निकल ही नहीं पाया। एक खुशी तो 25 लाख रुपये मिलने की थी, तो दूसरी खुशी ये रकम अमिताभ बच्चन के हाथों से रकम मिलने की। 

विज्ञापन
Two bighas of land sold for lottery worth 25 lakhs cyber fraud in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक युवक से 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही कही। बताया गया कि अमिताभ बच्चन से इनामी राशि का चेक दिलाया जाएगा। झांसे में लेकर कई बार में युवक से विभिन्न खातों में करीब 1.20 लाख रुपये डलवा लिए।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

पीड़ित ओमप्रकाश निवासी नगला जाटवान ने ठगी का शिकार बनाने वाले फोन कॉलर राहुल सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि फोन करने वाले युवक ने अपना नाम राहुल सक्सेना बताया और 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही। बताया कि लॉटरी का चेक अमिताभ बच्चन के माध्यम से दिया जाएगा। इसके साथ ही कई जरूरी दस्तावेजों को मांग लिया। यहां से ठगी का दौर शुरू हुआ। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें UP: महज दो लाख रुपये के लिए मुड़वा दिया पत्नी का सिर, हैवान पति यहीं नहीं रुका..., फिर की शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हड़पी गई रकम 

पहली बार में 8 हजार रुपये 9 दिसंबर 2022 को गूगल पे में डलवाए। इसके बाद विभिन्न खातों में 24 दिसंबर तक एक लाख 20 हजार रुपये डलवाए जा चुके थे। अंत में डेढ़ लाख रुपये की मांग की तब भतीजे आकाश से कर्जा मांगा। भतीजे ने पूछा कि क्या जरूरी है। तब उसको लॉटरी निकलने के बारे में बताया। उसके बाद भतीजे ने पड़ताल की तो ठगी की बात सामने आई। 

बेच दी दो बीघा जमीन 

उसने बताया कि 25 लाख की लॉटरी पाने के लिए दो बीघा जमीन बेच दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक लॉटरी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। तहरीर मिली है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed