{"_id":"69969502f3692661e4075dc3","slug":"two-bangladeshi-nationals-to-be-deported-on-feb-25-after-completing-jail-term-in-agra-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा जिला जेल से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया जाएगा डिपोर्ट, 22 फरवरी को पूरी हो रही सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा जिला जेल से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया जाएगा डिपोर्ट, 22 फरवरी को पूरी हो रही सजा
Thu, 19 Feb 2026 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:13 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र से गिरफ्तार दो बांग्लादेशी नागरिकों को सजा पूरी होने के बाद 25 फरवरी को डिपोर्ट किया जाएगा। मार्च 2023 में तोरा चौकी क्षेत्र से अवैध रूप से रह रहे इब्राहिम शेख और अजीज उर गाजी को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने दोनों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई थी, जो 22 फरवरी को पूरी हो रही है।
विज्ञापन
आगरा जिला जेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारत में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों की तीन-तीन साल की सजा 22 फरवरी को पूरी हो रही है। दोनों को 25 फरवरी को डिपोर्ट किया जाएगा। आईबी और बीएसएफ के अधिकारियों की मदद से दोनों को बांग्लादेश भेजा जाएगा।
ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी इब्राहिम शेख और अजीज उर गाजी को पुलिस ने मार्च 2023 में गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई थी। दोनों की सजा 22 फरवरी को पूरी हो रही है। बीएसएफ को पत्र लिखकर डिपोर्ट करने की तारीख मांगी गई थी।
एसीपी एलआईयू दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों को एक इंस्पेक्टर के साथ पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। यहां पर बीएसएफ और आईबी अधिकारियों की मदद से दोनों को बांग्लादेश में 25 फरवरी को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले 38 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जा चुका है।