{"_id":"6a822a9e80034c688a0eab79","slug":"two-arrested-for-swindling-226-crore-by-promising-to-double-the-money-agra-news-c-364-1-ag11019-133002-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2.26 करोड़ ऐंठे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2.26 करोड़ ऐंठे, दो गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
आगरा। निवेश के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2.26 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कमला नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान युवराज सिंह और राहुल सोनी के रूप में हुई है।
युवराज सिंह शमसाबाद चमरोली रोड और राहुल इंदिरापुरम राजपुर चुंगी निवासी है। दोनों को मवाना स्थित ग्रेटर कॉलोनी में उनके एक परिचित के घर से पकड़ा गया। उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल मारुति बलेनो गाड़ी बरामद हुई है। मामले में मनीष शर्मा समेत सात पीड़ितों ने 10 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। एसबीएनएल वर्ल्ड कंपनी के संचालकों और उनके परिजन समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
आरोप था कि सत्यप्रकाश तित्तल, वर्षा तित्तल, विक्रम तित्तल, विशाल तित्तल, युवराज सिंह, सपना सिंह, राहुल सोनी और कुसुमलता ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच निवेशकों को निवेश पर एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिया था। शुरुआत में कुछ भुगतान कर निवेशकों का विश्वास जीता। इसके बाद अलग-अलग लोगों से बैंक खातों और नकद करोड़ों रुपये लिए गए। अनुबंध भी तैयार कराए गए। समय पूरा होने पर रकम वापस नहीं की गई। सत्यापन में अनुबंधों पर ऐसे वकील की नोटरी की मुहर मिली, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। एक करोड़ रुपये का गारंटी चेक भी बाउंस हो गया। दोनों आरोपियों पर हरीपर्वत और एकता थाने में भी मामले दर्ज हैं।