फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested for liquor loot in mainpuri

लाखों की शराब लूटकांड का खुलासा, कंपनी के चालक ने कराई थी वारदात, दो गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2019 05:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
two arrested for liquor loot in mainpuri
शराब लूटकांड का खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में शराब की पेटियों से लदे कैंटर लूटकांड में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एसपी अजय शंकर राय ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात में बेव इंडस्ट्रीज अलीगढ़ में कार्यरत एक चालक भी शामिल था। उसी ने लुटेरों को इंडस्ट्रीज से ट्रक निकलने की मुखबिरी दी थी। 
विज्ञापन


लुटेरों की तलाश में जुटे स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक कुरावली शिवकुमार चौहान ने सोमवार की रात बोलेरो सवार धर्मवीर यादव निवासी गांव खंगारपुर थाना मिरहची एटा और बॉबी उर्फ योगेंद्र सिंह निवासी नगला झाल थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने 20 पेटी शराब बोलेरो से तथा आरोपियों की निशानदेही पर शिकोहाबाद के आराध्या मैरिम होम से करीब 275 पेटी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही लूटा गया कैंटर इटावा-भिंड मार्ग पर फूप टोल प्लाजा के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सुनील पुत्र चंद्रपाल निवासी करहला गोरवा थाना गोंडा बेव इंडस्ट्रीज अलीगढ़ में चालक है। उसने लुटेरों को ट्रक के इंडस्ट्रीज से निकलने के बारे में जानकारी दी थी। वारदात में सुरजीत यादव, अनुराग यादव, नेपाल यादव, भोला यादव, वीनेश यादव, वीनेश का दोस्त, सुनील निवासी करहला गोरवा अलीगढ़ के साथ मिलकर वारदात की। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुईं हैं।

दो प्रदेश और तीन जिलों में भटकी पुलिस

इस लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाश बेहद शातिर थे। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए षड़यंत्र रचा था। वारदात को एटा क्षेत्र में अंजाम दिया गया। चालक को जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में फेंका गया। शराब को फिरोजाबाद में खपाया गया, वहीं कैंटर को मध्य प्रदेश में टोल पर छोड़ दिया गया। इस तरह पुलिस दो प्रदेश व तीन जनपदों की खाक छानते हुए बदमाशों तक पहुंच ही गई।

ये था मामला 

जनपद एटा के मलावन थाना क्षेत्र में 15 अक्तूबर को बोलेरो सवार बदमाशों ने अलीगढ़ के हरदुआगंज के पास स्थित बेव इंडस्ट्रीज से लाखों की शराब लादकर सप्लाई के लिए जा रहे कैंटर को लूट लिया था। कैंटर चालक अखिलेश कुमार निवासी गांव ककरऊआ बुलंदशहर को बंधक बनाकर मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में फेंक दिया था। उक्त वारदात के बाद चालक पर शक जाहिर करते हुए कैंटर मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed