फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two and years old child kidnapped by woman in agra

झाड़-फूंक का झांसा देकर ढाई माह के बच्चे को अगवा कर ले गई महिला, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jan 2020 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Two and years old child kidnapped by woman in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Brandsynario

आगरा के छत्ता क्षेत्र के गुदड़ी मंसूर खां में शनिवार रात को बाह गांव पातीपुरा निवासी किसान 8गयासी राम के ढाई माह के बच्चे उदय को झाड़-फूंक से तबीयत सही कराने का झांसा देकर एक महिला अगवा कर ले गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका गया।

विज्ञापन


ग्यासीराम की पत्नी मछला देवी ने ढाई महीने पहले बेटा हुआ था। वह अक्सर रोता रहता था। दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में इलाज कराया गया। एक सप्ताह पहले दिल्ली लेकर गए थे। तबीयत में सुधार होने पर बच्चे को अबुल उलाह की दरगाह ले जा रहे थे।
विज्ञापन


ग्यासीराम के साथ उनके फूफा केशव भी थे। ग्यासीराम ने बताया कि दरगाह के पास एक महिला मिल गई। उसने पहले बच्चे के बारे में पूछा। कहा कि एक बाबा है जो इस तरह की परेशानी को जड़ से दूर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उस पर विश्वास कर लिया। तीनों महिला के साथ चल दिए। वो ऑटो से गुदड़ी मंसूर खां लेकर आई गई। यहां पर एक गली के आगे आकर रुकने के लिए कहा और बच्चा ले लिया।

महिला ने कहा कि बाबा के पास ले जा रही है। मछला देवी ने जाने की कोशिश की लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद बच्चे को लेकर चली गई। काफी देर बाद जब लौटकर नहीं आई तो ग्यासीराम ने तलाश की लेकिन महिला का पता नहीं चल सका है। रात में पुलिस को सूचना दी गई। 


एसपी सिटी ने बताया कि बच्चे की तलाश में टीम को लगाया गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पोस्टर भी चिपकाए जा रहे हैं। जिस जगह यह घटना हुुई, वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। बच्चा ले जाने वाली महिला ने सूट पहन रखा था उसकी उम्र 30 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed