फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two ancient temples of Vrindavan will be tricolor on 100 crore vaccination in mathura

मथुरा: 100 करोड़ टीकाकरण पर तिरंगामय होंगे वृंदावन के दो प्राचीन मंदिर, चल रही खास तैयारी

Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
सार

देश में कोरोना रोधी टीकाकरण तेज रफ्तार से चल रहा है। रविवार को टीकाकरण का आंकड़ा 95 करोड़ को पार कर गया। को-विन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, टीकाकरण का कुल आंकड़ा 95,12,83,019 पर पहुंच गया है। 100 टीकाकरण होने पर संरक्षित स्मारकों को तिरंगामय किया जाएगा। 

विज्ञापन
Two ancient temples of Vrindavan will be tricolor on 100 crore vaccination in mathura
प्राचीन गोविंद देव मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार वृंदावन के मदनमोहन और गोविंद देव मंदिर को सरकार तिरंगे के रंग में सजाने की तैयारी कर रहा है। यह सजावट 14 अक्तूबर को वृंदावन आने वाले धार्मिक पर्यटकों को चकाचौंध करेगी। इसका संदेश केंद्र सरकार से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मिल चुका है।

विज्ञापन


देश में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही 100 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसी संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ने देश की 100 प्राचीन इमारतों को तिरंगा के रंग से सजाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


वृंदावन के दोनों प्राचीन मंदिर हैं संरक्षित
इन इमारतों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण वाले दो मंदिर मथुरा जनपद की हैं। यह दोनों ही प्राचीन मंदिर वृंदावन में स्थित हैं, जिन्हें ब्रज के सबसे प्राचीन मंदिरों के रूप में पहचान मिली हुई है। इसमें मदनमोहन मंदिर और गोविंद देव मंदिर शामिल है। हालांकि इन दोनों मंदिरों तक पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत सीमित होकर रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातत्व अधिकारी ही नहीं स्थानीय जिला प्रशासन भी इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठा सका है। सरकार के फैसले के तहत 13 अक्तूबर से शुरू होने वाली सजावट 14 अक्तूबर को अपने पूरे रंग रूप में नजर आएगी। इसके लिए बिजली की झालरों का उपयोग सजावट के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed