फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused of raping teenage girls arrested

Agra News: किशोरियों से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused of raping teenage girls arrested
कासगंज। सहावर और सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र की किशोरियों को अगवा कर दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पुलिस ने अमांपुर रोड से तो दूसरे को प्रयागराज से पकड़ा है। दोनों के खिलाफ किशोरियों के परिजन ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पहला मामला सहावर थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां से 9 सितंबर को आरोपी समीर निवासी गांव कनोई एक किशोरी को अगवा कर ले गया। परिजन ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही थी। पुलिस ने रविवार को अमांपुर रोड पर रेलवे फाटक के पास से आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव का है। 2 सितंबर को गांव में रहने वाले व्यक्ति ने गांव सनौड़ी खास निवासी कुणाल पर बेटी को अगवा और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद प्रयागराज से रविवार को आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि नाबालिग को अगवा करके दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed