फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused of fatal attack on a youth arrested

Agra News: युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 04:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused of fatal attack on a youth arrested
पटियाली। युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।पीड़ित युवक अंकित निवासी ग्राम ककराला दरियावगंज बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे टहलने गया था। इस दौरान आरोपी कामिल, पंकज और अनस ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी गर्दन पर चाकू से प्रहार किया और सिर में तमंचे की बट मार दी। आरोप है कि तीनों ने उसकी जमकर पिटाई की जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो आरोपी अनस व कामिल को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी पंकज फिलहाल फरार बताया जा रहा है। दो आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय के होने के कारण इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा। गांव में पुलिस भी तैनात की गई। इस मामले में प्रेम संबंधों के तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस प्रेम संबंधों की चर्चा की भी जांच कर रही है। अभी तक तथ्य स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं रुपयों के लेनदेन का भी विवाद बताया गया है। इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed