फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused in the overhead tank case are still absconding from police custody

Agra News: ओवर हेड टैंक मामले के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Tue, 01 Jul 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused in the overhead tank case are still absconding from police custody
कासगंज। सोरोंजी में ओवरहेड टैंक गिरने के मामले में नामजद चल रहे सीएनडीएस के तत्कालीन परियोजना प्रबंधक एवं एक अभियंता फरार चल रहे हैं। घटना के सात दिन के बाद भी दोनों वांछित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि परियोजना प्रबंधक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरोंजी में 26 जून को ओवर हेड टैंक रात के समय ध्वस्त हो गया। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए। मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर डूडा विभाग के अधिकारी ने ठेकेदार मनोज कुमार यादव, तत्कालीन परियोजना प्रबंधक गिरीश कुमार शर्मा, अभियंता विशेष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

वांछित गिरीश कुमार शर्मा व विशेष कुमार की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें भी दी गई हैं, लेकिन दोनों ही वांछित अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। एएसपी राजेश कुमार भारती ने बताया कि शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि तत्कालीन परियोजना प्रबंधक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed