फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused arrested in Agra for obtaining loans using fake documents

UP: फर्जी दस्तावेज से 47 दोपहिया वाहनों पर कराया 34.47 लाख का लोन, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 10:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Feb 2026 10:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फर्जी दस्तावेज से लोन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह नामजद समेत 53  लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two accused arrested in Agra for obtaining loans using fake documents
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से लोन लेकर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फाइनेंस कंपनी से 47 दोपहिया वाहनों पर 34.47 लाख रुपये का लोन लेकर ठगी का आरोप है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। मामले में जून 2023 में 6 नामजद और 47 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 16 जून 2023 को एलटी फाइनेंस लिमिटेड के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक नीलेश विश्वकर्मा की शिकायत पर सेल्स ऑफिसर दीपक कुमार, कारगिल चौराहा स्थित रामा मोटर्स के संचालक जयपुर हाउस निवासी अनुरतन अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और मां भगवती होंडा के संचालक फतेहपुरसीकरी निवासी नरेंद्र शर्मा और 47 अन्य पर धोखाधड़ी कर 34.47 लाख रुपये के वाहन लोन लेने के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार रात जोनल पार्क के पास से कंपनी के सेल्स ऑफिसर मलपुरा के निवासी दीपक कुमार और हरीपर्वत क्षेत्र के राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed