एटा: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लूट करने वाले दो गिरफ्तार, एक आरोपी पर दर्ज हैं 16 मुकदमे
एक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसने खुद को सपा नेता का निजी गनर और कार चालक बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को लूटने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसने खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता का निजी गनर और कार चालक बताया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी हुई नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने अनुज उर्फ करू निवासी नगला धनी थाना कोतवाली देहात और मोहन कुमार शर्मा उर्फ सोनू निवासी अवंतीवाई नगर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी तो कभी सेना का जवान बताकर लोगों की तलाशी लेते थे। नकदी और जेवरात होने पर उनसे लूटपाट करते थे।
23 मार्च को की थी लूट
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने 23 मार्च को शहर में जीटी रोड स्थित ठंडी सड़क तिराहा पर सोमदेव पांडेय निवासी गजराजपुरी को लूटा था। तीन अंगूठी, पेन कार्ड, आधार कार्ड और 600 रुपये लूटने में कामयाब हुए थे।
शहर स्थित सपा कार्यालय के सामने से रविवार को आरोपियों ने शाहिद निवासी डाक बगलिया से 1200 रुपये लूटे थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 1250 रुपये, एक सोने की अंगूठी, पेन कार्ड, आधार कार्ड और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज ने बताया कि वह जिले के एक कद्दावर सपा नेता की कार का चालक है। निजी गनर के रूप में उनके साथ रहता है। इस आरोपी के खिलाफ तीन बार गैंगेस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। कुल 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।