{"_id":"6a35987392b6f02cb100de58","slug":"two-accused-arrested-for-pelting-stones-at-police-team-agra-news-c-25-1-agr1063-1089257-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस टीम पर पथराव के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस टीम पर पथराव के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Jun 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। विगत 15 जून को फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर थार कार की टक्कर से युवक मौत के बाद शव उठाने पर पुलिस टीम पर पथराव करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही है।इसी क्रम ने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शंकरपुर घाट से सुखदेव पुत्र हुकुम सिंह निवासी पिन्नापुरा और मिट्ठू पुत्र रामप्रसाद निवासी नागर थाना निबोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त आगरा को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि घटना में शामिल वास्तविक उपद्रवियों की पहचान कर उन्हीं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण में कई निर्दोष ग्रामीणों को जेल भेज दिया गया है, जिन्हें रिहा किया जाना चाहिए। घटना के बाद पुलिस की लगातार दबिश के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिह्नित करे और उन्हीं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।