फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused arrested for giving intoxicants to minors in hookah bar in Agra

Agra: छठी मंजिल पर चला रहे थे हुक्का बार, कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बनाते नशे का आदी; दो धरे गए

Wed, 27 Dec 2023 11:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

आगरा में छठी मंजिल पर हुक्का बार चल रहा थे। यहां कम उम्र के लड़के-लड़कियों को नशे का आदी बनाने के आरोप में दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two accused arrested for giving intoxicants to minors in hookah bar in Agra
थाना हरी पर्वत में पकड़े गए हुक्का बार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित रामरघु प्लाजा में छठी मंजिल पर हुक्का बार चल रहा था। इसमें नाबालिगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। सोमवार रात को सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 14 हुक्के बरामद किए गए।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध बार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार रात को सूचना मिली कि रामरघु प्लाजा में हुक्का बार चल रहा है। पुलिस ने माई बार हेडक्वार्टर में छापा मारा। इसमें कम उम्र के लड़के और लड़कियों को नशे का आदी बनाया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजनगरी में बढ़ी ठिठुरन: घने कोहरे के बीच शीतलहर ने कंपाया, बच्चे बोले- डीएम अंकल स्कूल में छुट्टी करा दो
विज्ञापन
विज्ञापन


हुक्का बार का लाइसेंस राहुल सिंघल और अभिषेक सिंघल के नाम पर था। उन्होंने हुक्का बार चलाने के लिए बसई, ताजगंज निवासी अंकित गुलाटी और दयालबाग स्थित बहादुरपुर निवासी मोहित को जिम्मेदारी दी हुई थी। पुलिस ने 27 हजार रुपये, 14 हुक्के और तीन चिलम बरामद की हैं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों अंकित और मोहित को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed