फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Twist in Dowry Case: Doctor Husband Accuses Wife of 50 Lakh Demand and False Implication

चिकित्सक दंपती की रार: अब पति ने लगाए गंभीर आरोप, 50 लाख की मांग की गई; व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

Tue, 21 Apr 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 10:14 AM IST
सार

आगरा में दहेज केस के बीच डॉक्टर विपुल वर्मा ने पत्नी पर 50 लाख रुपये की मांग और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला अब गंभीर पारिवारिक विवाद में बदल गया है, जिसमें दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Twist in Dowry Case: Doctor Husband Accuses Wife of 50 Lakh Demand and False Implication
महिला चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सदर में दहेज सहित अन्य आरोप में चिकित्सक डॉ. विपुल वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अब उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने वाली चिकित्साधिकारी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

न्यू ईदगाह काॅलोनी निवासी डाॅ. विपुल वर्मा का कहना है कि पत्नी डाॅ. रश्मि राणा मैनपुरी में सरकारी विभाग में चिकित्साधिकारी हैं। उनकी शादी 4 फरवरी 2024 को हुई थी। कथित मानसिक क्रूरता के कारण नवंबर 2025 में पारिवारिक न्यायालय में तलाक की याचिका दाखिल कर दी थी। आरोप लगाया कि उनके खिलाफ थाना सदर में प्राथमिकी संपत्ति संबंधी मांग को स्वीकार नहीं करने पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि 26 जुलाई, 2025 को विपक्षी ने व्हाट्सएप के माध्यम से समझाैते के नाम पर 40 से 50 लाख रुपये की मांग की। मांग नहीं मानने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। उनके माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया जबकि 18 महीने की पुत्री का वे ही पालन-पोषण कर रहे हैं। पत्नी के परिवार वाले लगातार धमकी दे रहे हैं। वह विवेचक को सभी साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed