Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Twice the amount of waste collected from homes; streets washed down

Agra News: घरों से उठाया दोगुना कचरा, सड़कों की कराई धुलाई

Fri, 06 Nov 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Twice the amount of waste collected from homes; streets washed down
सड़कों की कराई धुलाई
आगरा। पंचोत्सव पर शहर में प्रदूषण और गंदगी देखते हुए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। घरों और दुकानों की सफाई में दोगुना कचरा निकल रहा है, जिसे कुबेरपुर लैंडफिल साइट पहुंचाया जा रहा है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, वेस्ट टू वंडर पार्क, डिवाइडर, सेल्फी पाॅइंट, सड़कों और फुटपाथों की सफाई के साथ धुलाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर में हर दिन 950 से 1100 टन कचरा निकलता है लेकिन दिवाली से पहले घरों और दुकानों की सफाई से यह 2298 टन तक पहुंच रहा है। बीते 10 दिनों में कचरे की मात्रा में इजाफा हुआ है। खासकर 1 नवंबर से यह लगभग दोगुना से ज्यादा है। इसमें नगर निगम सीमा, यूपीसीडा और छावनी परिषद क्षेत्र से उठाया गया कचरा शामिल है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नगर निगम सुबह बाजार खुलने से पहले ही धुलाई करा रहा है। प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़कों और फुटपाथों पर जमी धूल को हटाने के साथ सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
स्मार्ट सिटी के कैमरों से निगरानी

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्मार्ट सिटी के कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है। कैमरों के माध्यम से प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जा रही है। सफाई कार्य में कमी मिलने पर अधिकारियों से तत्काल सुधार कराने के लिए कहा जा रहा है।

सड़कों की कराई धुलाई

सड़कों की कराई धुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed