फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   twenty thousand vehicles cross highway toll on Military Passes

सेना का पास दिखा हर माह टोल से गुजर रहे 20000 वाहन, फर्जी कार्ड होने का अंदेशा

Mon, 10 Sep 2018 02:50 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 10 Sep 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
twenty thousand vehicles cross highway toll on Military Passes
टोल प्लाजा
मथुरा से अर्द्ध सैनिक बल और पैरामिलिट्री फोर्स के कर्मियों की इन दिनों दिल्ली की दौड़ बढ़ गई है। हाईवे और एक्सप्रेस के टोल से इसका खुलासा हो रहा है। हाईवे पर हर रोज सैन्य बलों का पास दिखाकर 400 गाड़ियां निकलती हैं, जबकि एक्सप्रेसवे से 300 गाड़ियां जा रही हैं। वहीं, सैन्य बलों की इंटेलीजेंस को पता चला है कि कुछ लोग फर्जी कार्ड टोल पर इस्तेमाल कर रहे हैं। लिहाजा हर टोल पर जांच शुरू कराई जा रही है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर स्थापित टोल प्लाजा और एक्सप्रेसवे के प्लाजा से सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जा रही थी कि विभिन्न सुरक्षा बलों के आईकार्ड पर गाड़ी निकालने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें पुलिस फोर्स के अफसरों के नाम के कार्ड भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं आगरा-दिल्ली हाईवे के टोल पर सेना के नाम के फर्जी कार्ड दिखाकर गाड़ी निकालने की शिकायतें सेना की खुफिया विंग तक पहुंच रही थीं। लिहाजा महुअन टोल पर चेकिंग की, जिसमें 23 फर्जी पहचान पत्र पकड़े गए। लगातार चेकिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच शुरू

दूसरे टोल से भी सैन्य बलों के पहचान पत्र पर गाड़ी निकालने की शिकायतें आ रही हैं। लिहाजा वहां भी जांच शुरू होगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर ही सैन्य बलों के आईकार्ड के नाम पर हर रोज करीब 300 गाड़ियां पास होती हैं। खुफिया एजेंसियां मान रही हैं कि कुछ लोगों ने फर्जी पहचान पत्र बना लिए हैं। कुछ ने स्कैन कर लिए हैं। 

इन लोगों की धरपकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। सभी टोल पर चेकिंग कराई जाएगी। ताकि सैन्य बलों के नाम पर गोलमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस की भी मदद ली जा रही है। मथुरा जिले से इसकी शुरूआत की जा रही है।   
     
रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी नहीं दे रहे टोल 

पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी भी टोल पर अपना कार्ड दिखाकर टोल देने से इंकार कर देते हैं। इसे लेकर भी टोल पर काफी बहस होती है। इसकी शिकायतें तो कई दफा थानों तक पहुंची हैं। थानाध्यक्षों ने पहुंचकर मामला शांत कराया।  

इन रूट पर हो रहा सबसे ज्यादा इस्तेमाल 

आगरा-दिल्ली हाईवे, आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा से लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ-दिल्ली हाईवे, मथुरा-भरतपुर-जयपुर हाईवे और पैरीफेरल एक्सप्रेसवे आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed