{"_id":"613ce7b48ebc3eb25e1a99db","slug":"twenty-patients-found-dengue-positive-in-district-hospital-investigation-mainpuri-news-agr5071362155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की जांच में बीस मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की जांच में बीस मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंग वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शुक्रवार को कराई गई 45 मरीजों की डेंगू जांच में 20 मरीज पॉजिटिव निकले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भेजकर बुखार की रोकथाम के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में 45 बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू जांच कराई गई थी। इस जांच के दौरान 20 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। सीएमओ ने सभी क्षेत्रों में टीमें भेजकर यहां मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया। सीएमओ ने मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जहां भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उस स्थान के एक किलोमीटर के दायरे में सभी घरों में विशेष अभियान चलाकर जांच कराई जाए। यदि कहीं भी डेंगू का लार्वा पाया जाता है तो उस क्षेत्र में तुरंत घर-घर निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम हो। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लालपुर, ज्योंती, नगला मूंज, कल्याणपुर आदि क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका प्रशासन, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए विशेष इंतजाम करें। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सचिवों को भेजकर तुरंत सफाई के बेहतर इंतजाम करें।
विज्ञापन
अस्पताल की जांच में कितने मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले हैं और कितने अस्पताल में भर्ती हैं मैं इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकता। मेरे ऊपर बहुत प्रेशर है।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिले थे, वहां टीमें भेजकर उपचार दिलाने के साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मच्छरों से बचाव के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ