{"_id":"5bbf149d867a55283d28af65","slug":"turkish-tourist-fly-a-drone-near-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, चीनी के बाद टर्की ने रखा ताक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, चीनी के बाद टर्की ने रखा ताक पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की धरोहर ताज महल की सुरक्षा नाकाफी है। ताज के आसपास बार-बार ड्रोन की उड़ानों ने ये साबित कर दिया है। गुरुवार को एक बार फिर ताज महल के पास ड्रोन हवा में उड़ता दिखा। इन कुछ सालों में 22 से अधिक बार ड्रोन उड़ने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
ताज महल में सामान्य दिनों की तरह गुरुवार को भी पर्यटक आ-जा रहे थे और सुरक्षा के इंतजाम थे। तभी सुबह लगभग 9 बजे आसमान में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। इसे देखकर सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान हरकत में आ गए।
विज्ञापन
ड्रोन की सूचना और लोकेशन पर पुलिस जवान मेहताब बाग पहुंचे। वहां टर्की का पर्यटक ड्रोन के रिमोट के साथ मिला। उससे ड्रोन उतरवाया और कब्जे में लिया। टर्की पर्यटक से पूछताछ भी की। पर्यटक ने ड्रोन उड़ाने को लेकर प्रतिबंध के निमय पर अनभिज्ञता जताई। उसने गलती स्वीकारी और माफीनामा भी लिखा।
विज्ञापन
कुछ हफ्ते पहले ही चीनी पर्यटक ड्रोन लेकर ताजमहल परिसर तक पहुंच गया था। पिछले महीने विक्टोरिया पार्क से एक ड्रोन उड़ाया गया था, जो काफी देर तक हवा में उड़ा था। पुलिस ने ड्रोन कब्जे में ले लिया था। ये पर्यटक भी विदेशी ही थे।
कुछ सालों पहले ही तत्कालिक डीएम ने ताजमहल की सुरक्षा को देखते हुए ही आसपास पांच सौ मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन अधिकांश पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं है। ताज महल की सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मेहताब बाग के पास एक टर्की का विजिटर ड्रोन लिए हुए था। पुलिस ने उससे ड्रोन ले लिया। उसे बताया गया कि यहां ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं है।