फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tunnel for theft in the house: Cut wall but could not dig the soil Vicious people caught in CCTV case filed

घर में चोरी के लिए सुरंग: दीवार काट ली पर मिट्टी न खोद सके...सीसीटीवी में कैद हुए शातिर; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 12 Aug 2024 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 08:09 AM IST
सार

आगरा के एत्मादौला क्षेत्र में दो युवकों ने घर में चोरी के लिए सुरंग खोदना शुरू कर दिया। दीवार काट ली, लेकिन मिट्टी अधिक होने की वजह से एक फीट खुदाई ही कर पाए। युवकों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

विज्ञापन
Tunnel for theft in the house: Cut wall but could not dig the soil Vicious people caught in CCTV case filed
घर में चोरी के लिए सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में युवकों ने एक घर के पिछले हिस्से की दीवार काटी। इसके बाद एक फुट तक सुरंग बना डाली। मिट्टी ज्यादा होने से सफल न हो पाने पर लौट गए। दूसरे दिन परिवार को पता चला। सीसीटीवी कैमरे देखने पर उसमें दो युवक दिखे। वह मोहल्ले के ही थे। पुलिस ने 7 दिन बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी निवासी अशोक सिंह कपूरी वाटिका, प्रकाश नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त की रात घर में पत्नी अनीता, दो बेटे राजाबाबू, राजाभैया और बेटी प्रतीक्षा थे। रात में करीब 2 बजे घर के दरवाजे पर 3-4 बदमाश आए। दो ने मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद घर के पिछले हिस्से में बन रहे राजू के मकान की तरफ से दीवार काट दी। सुरंग बनाने लगे। सख्त और ज्यादा मिट्टी होने की वजह से 1 फुट तक ही सुरंग खोद सके। सफल न होने पर भाग गए। दूसरे दिन सुबह राजू के आने पर घटना का पता चला। घटना से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक ने आरोप लगाया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं। अशोक ने बताया कि उसमें मोहल्ले का राजेंद्र नजर आ रहा है। उसका रिश्तेदार राकेश भी साथ था। दोनों बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। मगर, सफल नहीं हो सके। सुरंग देखकर लगता है कि कम से कम चार लोग रहे होंगे। अशोक सिंह ने शक जताया कि आरोपी बदमाश घर में घुसने के बाद बंधक बनाकर लूटपाट करते। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि मामले में टीम लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 पुलिस को केस लिखने में लगे 7 दिन
अशोक सिंह के बेटे राजा ने बताया कि उन्होंने घटना के कुछ देर बाद ही थाना एत्माद्दौला में तहरीर दे दी थी। मगर, सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने आश्वासन देकर घर भेज दिया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी निकालकर दे दिए। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। 7 दिन तक भटकते रहे। शनिवार को केस दर्ज किया गया।


ट्रैवल्स का काम
बेटे का कहना है कि उनके पास दो गाड़ी हैं। वह ट्रैवल्स में चलती है। इसके अलावा गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। पिता आयकर विभाग में निजी तौर पर काम करने जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed