आगरा मेट्रो: तीन टनल मशीनों से खोदी जाएगी सात मेट्रो स्टेशन के लिए सुरंग, 2026 तक पूरा होगा काम
आगरा मेट्रो के भूमिगत स्टेशन के लिए ताजमहल स्टेशन से जामा मस्जिद, हींग की मंडी होते हुए आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किमी लंबी सुरंग बनेगी। 13 अक्तूबर को 2200 करोड़ रुपये के टेंडर खुलेंगे। उधर, फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने मेट्रो के पहले एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण तेज गति से चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए 7.93 किमी लंबी सुरंग खोदाई तीन टनल मशीनों से होगी। चार साल में काम पूरा होगा। सातों मेट्रो स्टेशन के लिए 2200 करोड़ रुपये के टेंडर 13 अक्तूबर को खुलेंगे। सबसे पहले प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन के लिए सुरंग बनेगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) पहले चरण में छह मेट्रो स्टेशन तैयार करेगा। जिनमें तीन एलिवेटेड स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड 273 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन हैं। बाकी तीन भूमिगत स्टेशन ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद सहित चार और स्टेशनों की टेंडर प्रक्रिया एक साथ चल रही है।
संबंधित खबर- आगरा मेट्रो: तेजी से हो रहा निर्माण, ताजपूर्वी मेट्रो स्टेशन पर 36 घंटे में रखे गए नौ डबल टी-गर्डर
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरिवंद राय ने बताया कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में टेंडर की तकनीकी बिड खुलेगी। जिसके बाद ताजमहल से काम शुरू होगा। ताजमहल मेट्रो स्टेशन शाहजहां गार्डन में भूमिगत बनेगा। हींग की मंडी होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज से सेंट जोंस होते हुए आरबीएस कॉलेज तक सुरंग बनेगी।
जिसके लिए तीन टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का इस्तेमाल होगा। टनल मशीनों को अलग-अलग हिस्सों में लाकर आगरा में जोड़ा जाएगा। टीबीएम को चलाने के लिए संचालक विदेश से आएंगे। जिन टीबीएम का इस्तेमाल होगा वह ऑस्ट्रेलियन तकनीक पर काम करती हैं।
2026 तक पूरा करना होगा काम
यूपीएमआरसी सात मेट्रो स्टेशन पर 2200 करोड़ रुपये खर्च करेगा। टेंडर नोटिस में शर्त है कि चार साल में काम पूरा करना होगा। सुरंग खोदाई, स्टेशन की डिजाइन, ट्रैक बिछाने, सिग्निलिंग व इलेक्ट्रिकल वर्क्स 2026 तक पूरा करना होगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।