{"_id":"69eb0e87f8fb03f23203c63e","slug":"tundla-robbery-case-twist-professional-gang-called-from-agra-behind-95-000-daylight-loot-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मियों से लूट: आगरा से बुलाए थे पेशेवर बदमाश, दिनदहाड़े हुई इस वारदात में बड़ा खुलासा; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कर्मियों से लूट: आगरा से बुलाए थे पेशेवर बदमाश, दिनदहाड़े हुई इस वारदात में बड़ा खुलासा; देखें VIDEO
Fri, 24 Apr 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:02 PM IST
सार
टूंडला में फाइनेंस कर्मियों से 95 हजार रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आगरा से पेशेवर बदमाशों को बुलाया गया था। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही कैश और रूट की जानकारी लीक की थी, जिसके आधार पर चार संदिग्धों की पहचान कर जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मियों से लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद सर्विस रोड फाइनेंस कर्मियों से बुधवार को दिनदहाड़े हुई 95 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाला मोड़ आया है। लूट को अंजाम देने के लिए आगरा से पेशेवर बदमाशों का गैंग बुलाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि बदमाशों को कैश ले जाने के समय और रास्ते की सटीक जानकारी थी। किसी करीबी ने ही लुटेरों को टिप दी थी कि कर्मचारी कब और कितने रुपये लेकर बैंक के लिए निकलेंगे। इस मामले में अब तक चार संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग आगरा के शातिर अपराधी हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मध्य प्रदेश के मुरैना तहसील सबलगढ़ के गांव रामपुर कलां निवासी प्रदीप चतुर्वेदी टूंडला के वैशालीपुरम कॉलोनी स्थित ग्रामीण कूटा (रेडिट ऐक्सेस ग्रामीण लिमिटेड) में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को उनके ऑफिस कर्मचारी अरमान निवासी शहीद नगर कॉलोनी थाना किरावली आगरा व अरविंद कुमार निवासी रितैरी थाना कागारौल आगरा बैग में रुपये लेकर एसबीआई में जमा करने जा रहे थे। तभी टूंडली स्थित उद्योग केंद्र के निकट तीन बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनसे रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैंक प्रबंधक ने तीन बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।