फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Assembly By Election: BJP Ahead Of SP In Election Expenses

टूंडला विधानसभा उपचुनावः चुनाव खर्च में सपा से आगे निकली भाजपा

Thu, 29 Oct 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 29 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tundla Assembly By Election: BJP Ahead Of SP In Election Expenses
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद की टूंडला विधानसभा उपचुनाव में चुनाव खर्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर से आगे निकल गए। भाजपा प्रत्याशी ने नौ लाख 56 हजार से अधिक की धनराशि खर्च की है। जबकि सपा प्रत्याशी ने चार लाख चार हजार रुपया से अधिक। 
विज्ञापन


टूंडला विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी द्वारा खर्च का ब्योरा निर्वाचन आयोग के निर्देश पर खर्च के लिए बनी कमेटी के समक्ष देना होता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर को कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए खर्च में भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर ने नौ लाख 56 हजार से अधिक खर्च किया है। 
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ने चार लाख चार हजार रुपया खर्च करना दिखाया है। भाजपा प्रत्याशी का खर्च सपा प्रत्याशी से पांच लाख 52 हजार रुपया के करीब अधिक है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी संजीव चक ने दो लाख 46 हजार से अधिक खर्च किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जन अधिकार पार्टी के अशोक कुमार ने 53,200, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार ने 33,785, मौलिक अधिकार पार्टी के धर्मवीर ने 13,650, परिवर्तन समाज पार्टी के सतीश कुमार ने 13,775, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के भगवान सिंह ने 29,310, निर्दलीय मिथिलेश कुमार ने 49,400 एवं सचिन कुमार माइकल डैन ने 36,073 रुपया खर्च दिखाया है।


वहीं 23 अक्तूबर तक सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के चुनाव खर्च एक लाख 95 हजार से अधिक था। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने 1.59 लाख से अधिक का खर्च दर्शाया था। बसपा प्रत्याशी संजीव चक ने प्रथम चरण में 95,144 रुपया चुनाव खर्च होना दर्शाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed