{"_id":"61f44cc3c0026347562edfb4","slug":"trying-to-burn-the-dead-body-by-killing-the-watchman-agra-news-agr5226373157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की हत्या कर शव जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की हत्या कर शव जलाने की कोशिश
विज्ञापन
अकोला। अकोला स्थित गांव नगला जयराम निवासी चौकीदार लक्ष्मण सिंह चाहर (60) का अधजला शव शुक्रवार सुबह गांव में ही खेत में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने घटना के खुलासे और पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे जगनेर मार्ग पर जमा लगाया। तहसीलदार ने किसान बीमा योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण माने। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
लक्ष्मण सिंह गांव में ही स्थित बीआर पब्लिक स्कूल में चार साल से चौकीदारी करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह खाना खाकर स्कूल में सोने के लिए गए थे। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को उनका अधजला शव खेतों के बीच बने रास्ते पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी पर परिजन आ गए।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है। वहीं घटना के खुलासे और मुआवजे की मांग करते हुए सुबह तकरीबन आठ बजे ग्रामीणों ने आगरा-जगनेर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार, तहसीलदार अवनीश वाजपेयी पहुंच गए। तहसीलदार ने किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि जिस स्कूल में लक्ष्मण सिंह चौकीदार थे, उसका मुख्य गेट अंदर से बंद था। एक छोटे गेट की कुंडी बाहर से लगी थी। शव स्कूल से तकरीबन 200 मीटर दूर पड़ा मिला। जिस जगह पर शव मिला, वहां से लोग निकलकर जाते हैं। जले हुए कपड़े के टुकड़े कई जगह मिले। इससे आशंका है कि लक्ष्मण सिंह जलते हुए पैदल भी कुछ दूर तक चले होंगे। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जलने से आया है। शरीर पर कोई और चोट नहीं है। स्कूल के अंदर भी जांच की गई। वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। घटना के सभी तथ्यों पर विवेचना की जा रही है।