{"_id":"66b056a66dd8c0adaa0e36b7","slug":"trusting-artisan-became-expensive-8-50-kg-of-silver-from-the-jeweler-went-missing-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कारीगर पर भरोसा करना पड़ा महंगा, सराफ की 8.50 किलो चांदी हो गई गायब; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कारीगर पर भरोसा करना पड़ा महंगा, सराफ की 8.50 किलो चांदी हो गई गायब; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 05 Aug 2024 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:05 AM IST
सार
आगरा में सराफ की 8.50 किलो चांदी लेकर कारीगर गायब हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र से चांदी कारखाने में काम करने वाले दो कारीगर सराफ की 8.50 किलोग्राम चांदी लेकर भाग गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस विवेचना में जुटी है।
कमला नगर निवासी श्रीवर्धन ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 महीने पहले ही धाकरान पर चांदी की पायल कास्टिंग का कारखाना खोला है। जिसमें पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के गांव राजनारायणपुर ताकेश्वर निवासी राजनारायण और उसका हेल्पर शेख मीनास अली काम करते थे।
अप्रैल के महीने में शेख मीनास अली काम छोड़कर चला गया। कुछ दिनों बाद लौट आया। 24 मई की रात उन्होंने दोनों को कच्ची चांदी कास्टिंग करने के लिए दी। दूसरे दिन 8.50 किलो चांदी लेकर दोनों भाग गए।