{"_id":"69af33aca616a8e1950044a0","slug":"truck-stopped-on-pretext-drivers-mobile-and-money-stolen-agra-news-c-364-1-ag11019-126144-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बहाने से ट्रक रुकवाया, चालक का मोबाइल और रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बहाने से ट्रक रुकवाया, चालक का मोबाइल और रुपये चोरी
Tue, 10 Mar 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
आगरा। रुको, ट्रक का पहिया निकल गया है... इस तरह बहाना कर बाइक सवारों ने ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद चालक का मोबाइल और रुपये चुरा लिए। आरोपियों ने यूपीआई से 89.5 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए। थाना न्यू आगरा में शिकायत करने पर 14 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजस्थान के अलवर निवासी शौकीन ने बताया कि 21 फरवरी की रात वह ट्रक में माल लेकर झारखंड, रांची होते हुए हरियाणा जा रहे थे। दिल्ली हाईवे पर खंदारी फ्लाईओवर से पहले बाइक सवार दो युवकों ने बगल में बाइक लगाई और ट्रक का पिछला टायर निकलने की बात कही। वह ट्रक रोककर पहिया देखने गए। इसी दौरान युवकों ने केबिन से 10 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद मोबाइल का लॉक खोलकर यूपीआई से 89.5 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।