{"_id":"67a4e8070fc70e25fa04b453","slug":"truck-ran-over-bike-rider-two-youths-died-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ट्रक ने राैंदे बाइक सवार, दो की माैत; युवकों की नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ट्रक ने राैंदे बाइक सवार, दो की माैत; युवकों की नहीं हो सकी पहचान
Thu, 06 Feb 2025 10:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:19 PM IST
सार
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खंदौली के आगरा-हाथरस मार्ग पर नंदलालपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे खंदौली की ओर से बाइक से दो युवक आगरा की तरफ जा रहे थे। नंदलालपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक गिरकर ट्रक के नीचे आ गए।
इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि मृतक हाथरस के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें एक की उम्र करीब 25 वर्ष और दूसरे की लगभग 28 वर्ष होगी। युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।