फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck ran over an Activa rider retired soldier died

UP: एक्टिवा सवार को राैंदा...सेवानिवृत्त फौजी की माैत, ट्रक छोड़कर भाग गया चालक; सड़क पर लगा जाम

Tue, 19 Aug 2025 12:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:04 AM IST
सार

सेवानिवृत्त फाैजी सदर स्थित अस्पताल से दवा लेकर लाैट रहे थे। रास्ते में उन्हें ट्रक ने चपेट में ले लिया। उनकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Truck ran over an Activa rider retired soldier died
हादसे के बाद ट्रक छोड़ भाग गया चालक। लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में हाथरस मार्ग स्थित टेढ़ी बगिया तिराहे (थाना ट्रांस यमुना) पर सोमवार शाम को रामबाग से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दवा लेकर घर लौट रहे एक्टिवा सवार सेवानिवृत्त फौजी को टक्कर मार दी। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गई, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि मृतक की पहचान सादाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह (42) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि वह 1 साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। तीन साल से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बड़ा बेटा अंशुल (21) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा प्रिंस (16) हाईस्कूल में पढ़ रहा है। सुबह करीब 8 बजे सुरेंद्र सिंह दवा लेने के लिए सदर स्थित आर्मी हॉस्पिटल गए थे। शाम 4 बजे के करीब घर लौटते समय हाथरस रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद तकरीबन 1 घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: मजदूर की माैत पर बवाल...थाने में आग लगने की धमकी, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम; पुलिस ने फटकारी लाठियां



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed