फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck rammed loader vehicle killing helper driver seriously injured

Firozabad: ट्रक की टक्कर से उड़े लोडर वाहन के परखच्चे, हैल्पर की मौत

Tue, 02 Aug 2022 04:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 04:15 PM IST
सार

परिजन ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे और ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

विज्ञापन
truck rammed loader vehicle killing helper driver seriously injured
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे नंबर दो पर मंगलवार सुबह ट्रक ने लोडर वाहन को रौंद दिया, जिसमें लोडर वाहन के हैल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव सतोला निवासी मोहन (45) पुत्र रमेश चंद्र बबलू कुरैशी (नमक वाले) के यहां लोडर वाहन पर हैल्परी का काम करता था। मंगलवार सुबह लोडर वाहन सिरसागंज में नमक खाली करके लौट रहा था। जब लोडर वाहन नौशहरा के समीप पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे रोंद दिया, जिससे लोडर वाहन के परखच्चे उड़ गये। वहान पर बैठा हैल्पर मोहन और चालक रामखिलाड़ी पुत्र वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गये। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में मोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामखिलाड़ी को भर्ती कर लिया। हादसे की जाकनारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे और ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मोहन के चचेरे भाई उमाशंकर ने बताया कि मोहन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। लोडर वाहन पर हैल्परी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।  चार बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी ममता के कंधों पर आ गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed