{"_id":"614eae518ebc3e02d4057f61","slug":"truck-hits-mining-officer-cae-caught-after-six-months-seized-by-agra-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: छह माह बाद पकड़ा खनन अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मारने वाला ट्रक, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: छह माह बाद पकड़ा खनन अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मारने वाला ट्रक, जानिए पूरा मामला
Sat, 25 Sep 2021 10:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:37 AM IST
सार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक को किया सीज, छह महीने पहले खनन अधिकारी की बोलेरो गाड़ी में टक्कर मारने के बाद पुलिस ट्रक की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
आगरा: पुलिस ने ट्रक किए सीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में छह माह पहले खनन अधिकारी की बोलेरो गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी का ट्रक सीज किया है। इसके अलावा अवैध खनन की बालू लेकर आए 12 ट्रक और सीज कर दिए गए। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि छह मार्च को खनन अधिकारी दिनेश कुमार अपने चालक और होमगार्ड के साथ सदर क्षेत्र में ग्वालियर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी गिट्टी से लदा एक ट्रक आया था। रोकने पर चालक ने ट्रक की रफ्तार तेज कर दी। खनन अधिकारी की टीम ने पीछा किया।
विज्ञापन
बोलेरो में मारी थी टक्कर
सदर थाना और प्रतापपुरा के बीच में ट्रक के चालक ने खनन अधिकारी की बोलेरो में टक्कर मार दी थी। इसमें सभी बच गए थे। टक्कर के बाद ट्रक लेकर भाग गया था। ट्रक के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने ट्रक की पहचान की थी। इसके बाद आरोपी ट्रक मालिक विष्णु को पकड़कर जेल भेजा था। ट्रक बरामद नहीं हो सका था। गुरुवार रात को सूचना मिली थी कि आरोपी का ट्रक ग्वालियर मार्ग की तरफ आ रहा है। इस पर सैंया के पास से ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक को सीज कर दिया गया है। खनन अधिकारी ने भी अपने स्तर से कार्रवाई की है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते 12 ट्रक और सीज किए हैं। इनमें बालू भरी थी।
विज्ञापन
राजस्थान से अवैध तरीके से आ रहे बालू से भरे ट्रक और ट्रैक्टर
पुलिस ने बताया कि राजस्थान सीमा से अवैध तरीके से खनन की बालू से भरे ट्रक और टैक्टर ट्रॉली अब भी चोरी छिपे आ रहे हैं। इनको रोकने के लिए खेरागढ़ और सैंया की सीमा में बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके बावजूद चालक वाहनों को गांवों के रास्तों से लेकर आ रहे हैं। पूर्व में खनन के वाहनों से पुलिसकर्मियों पर हमले भी हो चुके हैं। खनन की बालू से भरे वाहन के साथ एक अन्य वाहन कार भी लेेकर माफिया के गुर्गे चलते हैं। जो कि पुलिस और अधिकारियों का रास्ता रोकते हैं।
थाना सदर क्षेत्र में खनन अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में ट्रक को सीज किया गया है। खनन की बालू से भरे वाहनों की धरपकड़ के लिए राजस्थान सीमा पर चेकिंग कराई जा रही है। - मुनिराज जी, एसएसपी
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने की व्यवस्था, छह स्पेशल ट्रेनें संचालित