फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck hit canter of saints going to Maha Kumbh 10 sadhus injured Yeti Narasimhanand said Jihadis attacked

UP: महाकुंभ जा रहे संतों के कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल...जिहादियों पर हमला कराने का आरोप

Thu, 09 Jan 2025 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jan 2025 12:03 PM IST
सार

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे संतों के कैंटर में एटा के मलावन में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 साधुओं के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
truck hit canter of saints going to Maha Kumbh 10 sadhus injured Yeti Narasimhanand said Jihadis attacked
हादसे में घायल साधु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में कैंटर में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कैंदर में संत थे, जो गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर से महाकुंभ जा रहे थे। हादसे में 10 साधु घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती  कराया गया है। 
विज्ञापन




डासना देवी मंदिर के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरि का कहना है कि कैंटर में टक्कर साजिश है। जिहादियों ने कैंटर में हमला किया है। डासना मंदिर से जुड़े यति रणसिंहानंद गिरी का कहना है कि हादसे में घायल रामस्वरूपानंद महाराज, अभयानंद गिरी, सत्यानंद गिरी, पवन समेत कैंटर में संतों के साथ जा रहे डासना निवासी वसीम घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे में घायल संत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के शिष्य हैं। घायल साधु यति रामस्वरूपानंद गिरि ने कहा कि ये हादसा साजिश के तहत कराया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती को इस्लामिक संगठनों ने जान से मारने की धमकी दी है। संत गाजियाबाद जिले के डासना देवी मंदिर से बुधवार को दोपहर निकले थे। देर रात हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed