{"_id":"65cdbe348bf810ee9d04ba48","slug":"truck-got-burnt-in-no-time-on-agra-lucknow-expressway-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: आग का गोला बना ट्रक, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान; लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: आग का गोला बना ट्रक, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान; लोगों में दहशत
Thu, 15 Feb 2024 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:40 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां एक ट्रक आग का गोला बन गया। चालक-परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देख लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: आग का गोला बना ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक्सप्रेसवे राजस्थान से लखनऊ जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक को जबतक आग लगने की जानकारी हुई ट्रक आग का गोला बन चुका था। इस दौरान चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
आग का शोला बने ट्रक पर मार्बल लदा था। बुधवार सुबह 4.30 बजे के करीब ट्रक फतेहाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेसवे पर 36.500 किमी पर पहुंचा था। तभी ट्रक में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक सीताराम पुत्र माधूजी निवासी लक्ष्मीपुरा अजमेर तथा क्लीनर शंकर चलते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाए।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद राकेश कुमार चौहान और यूपीडा की टीम मय फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचे। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताते चले जबतक आग बुझी, ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन