Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck full of bones was caught in Agra there was vandalism and uproar

UP: हाईवे पर हड्डियों से भरा कैंटर पकड़ा...तोड़फोड़ और जमकर हंगामा; वाहनों की लग गई कतार

Mon, 25 Aug 2025 10:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 25 Aug 2025 10:37 PM IST
सार

हाईवे पर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जबरन कार्यकर्ताओं को हटा दिया। कुछ को पकड़कर पुलिस थाने भी ले गई।
 

विज्ञापन
truck full of bones was caught in Agra there was vandalism and uproar
हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में हाईवे स्थित रामबाग फ्लाईओवर कट पर सोमवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक कैंटर को जबरन रोक लिया। उसमें गोमांस ले जाने का शक जताया। हंगामा करते हुए कैंटर में तोड़फोड़ कर दी। इससे हाईवे पर वाहन रुक गए। जाम की वजह से 1 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। मगर, वो 2 घंटे तक हंगामा करते रहे। बाद में कुछ को हिरासत में ले लिया गया। तब कहीं मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी ट्रक चालक दानिश ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ भरतपुर नगर निगम की ओर से नीलाम की गईं पशुओं की हड्डी लेकर सहारनपुर जा रहा था। रविवार को मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैंटर को रोक लिया था। वहां से पुलिस ने 24 घंटे तक जांच की। इसके बाद कैंटर को छोड़ दिया।
विज्ञापन


सोमवार रात 8:30 बजे जैसे ही वो भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर चढ़ा, वैसे ही पीछे से बाइक सवार युवकों ने रोकने का प्रयास किया। वह आगे जाने लगा। मगर जवाहर पुल पार करते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इतने में दर्जन भर कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। चालक ने अपने साथियों के साथ रामबाग पुलिस चौकी की ओर भागकर जान बचाई। उधर बजरंग दल के रामबाग जिला संयोजक अनिल शर्मा का कहना था कि गाड़ी से दुर्गंध आ रही थी। इस पर उसे रोकने का प्रयास किया। मगर चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन एक घंटे बाद पहुंची। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

सड़क पर बैठ गए। इससे वाहनों की लाइन लग गई। बाद में पुलिस पहुंची। जबरन कार्यकर्ताओं को हटा दिया। कुछ को पकड़कर थाने भी ले गई। इस दौरान अनुज चौहान, सूरज कुशवाह, शैलू जाट, शिवम उपाध्याय, नामित चौहान, जय वर्मा आदि मौजूद रहे


कैंटर में गोमांस लेकर जाने की आशंका जाहिर की गई थी। मगर पशुओं की हडि्डयां भरी हुई थीं। इनको नगर निगम भरतपुर की ओर से नीलाम किया गया था। कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और हंगामा किया। इसमें चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -पीयूष कांत राय, एसीपी छत्ता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed