{"_id":"65fe47ebe9e5c539e1052baa","slug":"truck-fell-into-ditch-below-new-south-bypass-driver-and-operator-stranded-for-an-hour-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: न्यू दक्षिण बाईपास से नीचे खाई में गिरा ट्रक, एक घंटे तक फंसे रहे चालक और परिचालक; ऐसे किए गए रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: न्यू दक्षिण बाईपास से नीचे खाई में गिरा ट्रक, एक घंटे तक फंसे रहे चालक और परिचालक; ऐसे किए गए रेस्क्यू
Sat, 23 Mar 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:39 AM IST
सार
न्यू दक्षिण बाईपास से ओवर ब्रिज से ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फीटे नीचे गिरा। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
न्यू दक्षिण बाईपास से नीचे खाई में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ट्रक पानीपत से इंदौर प्लास्टिक दाना लेकर जा रहा था। भांडई रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक करीब सुबह 6 बजे एक ट्रक पानीपत से इंदौर प्लास्टिक दाना लेकर जा रहा था, इसी बीच ट्रक जैसे ही भांडई रेलवे स्टेशन और कुठाबली गांव के बीच पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 40-50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम घटना की जानकारी दी। पीआरबी, ककुआ चौकी प्रभारी रमित आर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हाइड्रा की मदद से करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
चालक पदम धाकड़ और अरमान खान निवासी मध्य प्रदेश, गाड़ी लेकर पानीपत से इंदौर जा रहे थे। इस हादसे में पदम के गंभीर चोटें पहुंची है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि दोनों घायलों अस्पताल में भर्ती कराया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन