फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck driver's body found hanging on nearby tree

जटपुरा चौराहा के पास पेड़ पर लटका मिला ट्रक चालक का शव

Mon, 22 Feb 2021 05:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging on nearby tree
किशनी(मैनपुरी)। ट्रक में चीनी लादकर ग्वालियर जा रहे भिंड निवासी ट्रक चालक ने थाना क्षेत्र में जटपुरा चौराहा के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। ढाबा संचालक ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि चालक के फांसी लगाने का अब तक कोई कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अग्रवाल कॉलोनी निवासी संजीव कुमार सिंह ट्रक चालक था। रविवार को लखीमपुर से ट्रक में चीनी लादकर ग्वालियर जा रहा था। देर रात थाना किशनी क्षेत्र में किशनी-बिधूना मार्ग स्थित एक ढाबे पर ट्रक रोका था। खलासी शिवशंकर भदौरिया निवासी हमीरपुर के अनुसार वह सो गया। इस बीच चालक ने ढाबा के पास ही एक पेड़ पर अंगौछा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह करीब 4:30 बजे ढाबा संचालक ने चालक का शव लटकता देखा। पास ही ट्रक में सो रहे खलासी शिवशंकर को जगाया।
विज्ञापन

शिवशंकर ने मौके पर जाकर देखा तो संजीव का शव था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस के अनुसार खलासी ने पूछताछ में बताया कि चालक नशे में था। नशा उतारने के लिए रात में उसने ढाबा पर चाय भी पिलाई थी। खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने चालक के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed