फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck driver injured in road accident dies

Agra News: सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत

Fri, 03 Jan 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Jan 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Truck driver injured in road accident dies
- भाई की तहरीर पर करहल पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज करा रहे थे। करहल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजस्थान के थाना लखनपुर क्षेत्र के गांव बीलौंठ निवासी लक्ष्मण सिंह भरतपुर के रहने वाले अनिल कुमार का ट्रक चलाते थे। 22 दिसंबर को वह कपड़े धोने का साबुन जयपुर से लादकर लखनऊ जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल कट पर गाड़ी खराब होने के बाद उसे सही कराया था। शाम के समय जब लक्ष्मण ढावा पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। तभी करहल थाने के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान 25 दिसंबर की रात को दम तोड़ दिया। अगले दिन सैफई में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई मोहन सिंह ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed