{"_id":"60fb081e8ebc3e587f749ad1","slug":"truck-driver-died-due-to-electrocution-fire-broke-out-mainpuri-news-agr501000167","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से ट्रक चालक की हुई मौत, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से ट्रक चालक की हुई मौत, लगी आग
विज्ञापन
े23एमएनपी-01-कुरावली में हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जीटी रोड पर गांव सराय लतीफ के पास बृहस्पतिवार की देर रात टायर पंचर होने से ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे लटक रही एचटी लाइन में छू गया। ट्रक में करंट प्रवाहित होते ही खलासी ने कूद अपनी जान बचाई। ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करंट से ट्रक में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पोरा निवासी आशीष कुमार (26) उर्फ पिंटू ट्रक चालक था। बृहस्पतिवार को वह कानपुर से ट्रक लेकर नोएडा के लिए रवाना हुआ था। देर रात करीब 12:30 बजे ट्रक जब थाना क्षेत्र की सीमा में जीटी रोड पर गांव सराय लतीफ के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया। चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। एचटी लाइन में ट्रक छूने के साथ ही करंट प्रवाहित हो गया। खलासी विनोद कुमार निवासी गावं चांदपुर ने कूदकर जान बचाई। वहीं चालक आशीष करंट की चपेट में आ गया।
कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। केबिन में करंट के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक भी जलने लगा। मौके पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रनाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायरबिग्रेड के कर्मचारियों ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। कुछ देर बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त देखते ही देखते एचटी लाइन का करंट ट्रक में प्रवाहित हो गया। चालक आशीष को बाहर निकलने का मौका न हीं मिला। स्टेयरिंग हाथ में होने के चलते वह करंट की चपेट में गया। देखते ही देखते करंट व आग के बीच घिरे आशीष ने दम तोड़ दिया।