{"_id":"65c4d45fc6c4625f58099413","slug":"truck-driver-beaten-up-over-money-transaction-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-112144-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रुपये के लेनदेन के विवाद में ट्रक चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रुपये के लेनदेन के विवाद में ट्रक चालक को पीटा
Thu, 08 Feb 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगला मूले में रुपये के लेनदेन के विवाद में नामजद लोगों ने एक ट्रक चालक को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मूले निवासी रविंद्र सिंह ट्रक चालक है। वह अक्सर घर से बाहर ही रहता है। गांव निवासी एक नामजद को उसने कुछ रुपये उधार दिए थे। पांच फरवरी की शाम को वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में सनीश कुमार मिल गया। रविंद्र ने उससे उधार दिए गए रुपये वापस मांगे। इसी बात पर वह आग बबूला होकर गालीगलौज करने लगा। इसके बाद वह अपने घर चला गया। घर पर खाना खा रहा था। तभी सनीश अपने दोस्त दुर्गेश, मनीष, अनुज के साथ आकर गालीगलौज करने लगा। आरोपी घर में घुस आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।