{"_id":"666c7e8e5dcbd0141f0fd408","slug":"truck-driver-beaten-after-getting-cut-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119049-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कट लगने के बाद ट्रक चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कट लगने के बाद ट्रक चालक को पीटा
Fri, 14 Jun 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर से आगरा रोड बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात कट लगने से गुस्साए कार सवारों ने ट्रक चालक को रोकने के बाद जमकर पिटाई की। राहगीरों के रुकने पर कार सवार वहां से भाग निकले।
कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात एक ट्रक करहल इटावा मार्ग से होता हुआ आगरा रोड बाईपास पर जा रहा था। तभी रास्ते में आगे चल रही एक कार अचानक धीमी हो गई। पीछे से आ रहे चालक ने काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन कार में हल्का सा कट लग गया। इसी बात पर कार सवार लोग उग्र हो गए और ट्रक को पीछा कर कुछ दूरी पर ही रोक लिया।
कार से उतरे तीन युवकों ने चालक को नीचे उतारने के बाद पीटना शुरू कर दिया। खलासी के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए धमकाया। मार्ग से गुजर रहे कुछ वाहन घटनास्थल पर रुके तो कार सवार चालक को छोड़ कर वहां से चले गए। लोगों ने चालक से घटना के बारे में जानकारी ली। ट्रक में हार्डवेयर का माल लदा हुआ था। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर आगरा की ओर चला गया।