फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck Driver Assaulted in Agra Bajrang Dal Protests at Police Station

Agra: आगरा में ट्रक चालक से मारपीट, 25 हजार रुपये कर दिए गायब...बजरंग दल ने थाने पर किया हंगामा

Fri, 12 Dec 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Dec 2025 10:18 AM IST
सार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लाम नगर में गोरखपुर से मवेशी लेकर आए ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चालक अंगनू प्रसाद ने आरोप लगाया कि गाड़ी साफ करने की बात पर व्यापारी और उसके साथियों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। हमले के दौरान चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाकर मौके से दूर हुआ।
 

विज्ञापन
Truck Driver Assaulted in Agra Bajrang Dal Protests at Police Station
थाना ट्रांस यमुना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लाम नगर में गोरखपुर से मवेशी लेकर आए ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चालक अंगनू प्रसाद ने आरोप लगाया कि गाड़ी साफ करने की बात पर व्यापारी और उसके साथियों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। हमले के दौरान चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने मौके पर व्यापारी से लेनदेन कर वहीं छोड़ दिया। बाद में जब चालक ट्रक के केबिन में लौटा, तो उसमें रखे 25 हजार रुपये गायब मिले। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले पर आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर विरोध जताया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान बजरंग दल के संयोजक योगी ठाकुर, अनिल शर्मा, नमित चौहान, शैलू जाट, नागेंद्र उपाध्याय, जय वर्मा, रामकुमार, दिनेश, प्रमोद प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामूली विवाद पर पड़ोसियों ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज
थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव लखनामई निवासी रामजी लाल को मामूली विवाद पर पड़ोसियों ने घर मे घुसकर पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि बुधवार की शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोसी तेजपाल अपने दो साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांववाले जुटे तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed