{"_id":"5ca6d7d3bdec223c99276005","slug":"truck-driver-and-cleaner-dies-in-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक बना आग का गोला, चालक और क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक बना आग का गोला, चालक और क्लीनर की मौत
Fri, 05 Apr 2019 10:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे के बाद ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई।
हादसा मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में हुआ। मरने वालों की पहचान ट्रक चालक सुखराम व क्लीनर इरफान पुत्र इशाक निवासीगण ईसनपुर, बनावर, राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को सूचना दी।
बताया गया है कि थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला भूरा के पास ट्रक चालक सुखराम को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गया। ट्रक में चावल के बोरे लदे हुए थे। एक्सप्रेसवे पर पलटते ही ट्रक दो हिस्सा में बंट गया।
विज्ञापन
केबिन में मौजूद चालक और क्लीनर की चावल से भरे बोरों के नीचे दबने से मौत हो गई, वहीं डीजल का टैंक फटने से ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद ट्रक में लगी आग बुझाई जा सकी।